अयोध्या में सीएम मोहन यादव ने कैबिनेट के साथ किए भगवान राम के दर्शन, मंदिर में गाई राम धुन

अयोध्या पहुंचकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके कैबिनेट के सदस्यों ने परिवार के साथ भगवान रामलला के दर्शन किए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पूरी कैबिनेट के साथ रामधुन भी गाई। मुख्यमंत्री मोहन यादव का अयोध्या में जोरदार स्वागत भी हुआ। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी कैबिनेट के सभी साथी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से विशेष विमान से अयोध्या के लिए रवाना हुए थे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्री राम का दर्शन कई जन्मों के पुण्य कर्मों का प्रसाद होता है। ऐसा लगा प्रभु श्री राम अपने रूप में साक्षात विराजमान हैं। यही कामना है कि भगवान राम सब पर कृपा करें।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी पत्नी ने भगवान राम के सामने दंडवत होकर प्रणाम किया सीएम ने पूरी कैबिनेट के साथ राम धुन श्री राम जय राम जय जय राम भी गाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें