Anant Ambani Wedding: उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंग्शन्स को लेकर खूब चर्चा हो रही है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंग्शन्स में शामिल होने के लिए बॉलीवुड और हॉलीवुड के स्टार्स जामनगर पहुंच रहे हैं। इस इवेंट से कई स्टार्स की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं। अभी हाल ही में इस कार्यक्रम से शाहरुख खान और उनके परिवार की फोटोज सामने आई हैं। इस पहले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का वीडियो वायरल हुआ था। अब इसके बाद प्री-वेडिंग फंग्शन्स के कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर लीक हो गए। इन तस्वीरों और वीडियो में प्री-वेडिंग फंग्शन्स के झलक देखने को मिली
रिहाना का रिहर्सल वीडियो लीक
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंग्शन्स में बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड के स्टार्स भी नजर आ रहे हैं। इन स्टार्स में सबसे ज्यादा चर्चा इंटरनेशनल सिंगर रिहाना को लेकर हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिहाना के इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए काफी मोटी रकम ले रही हैं। अब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंग्शन्स से पहले रिहाना का रिहर्सल वीडियो लीक हो गया है। इस वीडियो ने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। वीडियो के साथ-साथ रिहाना के कुछ फोटोज भी खूब वायरल हो रहे हैं। रिहाना की दमदार आवाज ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। रिहाना के इस वायरल वीडियो में कुछ लोग डांस भी करते नजर आए। रिहाना रिहर्सल वीडियो के अलावा अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंग्शन्स से कई और भी वीडियो लीक हुए हैं। इन वीडियो में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंग्शन्स की तैयारी देखने को मिल रही है। Also Read – Rihanna ने बिकिनी पहन फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, सिंगर की हर एक बोल्ड अदा ने किया मदहोश










