अगले 24 घंटे में योगी कैबिनेट का विस्तार, दिल्ली से लौटते ही अचानक राजभवन पहुंचे योगी, देखिए संभावित मंत्रियों की लिस्ट

उत्तर प्रदेश में शनिवार को योगी कैबिनेट का विस्तार हो सकता है.  इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अचानक राज्यपाल से मुलाकात करने के लिए राजभवन पहुंच गए. सूत्रों की मानें तो सुभासपा के ओम प्रकाश राजभर समेत पांच विधायक शनिवार को मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं

उत्तर प्रदेश में शनिवार को योगी कैबिनेट का विस्तार (Yogi Cabinet Expansion) हो सकता है.  इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ CM Yogi Adityanath) अचानक राज्यपाल से मुलाकात करने के लिए राजभवन पहुंच गए. सूत्रों की मानें तो सुभासपा के ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) समेत पांच विधायक शनिवार को मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.

सूत्रों के मुताबिक, कल होने वाले यूपी कैबिनेट के मंत्रिमंडल विस्तार में सुभासपा से ओम प्रकाश राजभर, बीजेपी से दारा सिंह चौहान, आकाश सक्सेना, राष्ट्रीय लोकदल से प्रदीप चौधरी या चंदन चौधरी और राजपाल बालियान को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है.

जबसे राजभर समाजवादी पार्टी को छोड़कर एनडीए के साथ आए हैं, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि योगी कैबिनेट का विस्तार जल्द हो सकता है. सुभासपा के बाद जब आरएलडी भी एनडीए का साथ आ गई, उसके बाद अब लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने मंत्रिमंडल का विस्तार करने का फैसला किया है.

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ पहले दिल्ली पहुंचे थे और वहां उन्होंने पार्टी हाईकमान के साथ इसको लेकर चर्चा की.प्रस्तावित मंत्रियों के नामों पर मुहर लगने के बाद अब सीएम ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें