Alwar Accident:
राजस्थान के अलवर में हुए हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कार एक्सप्रेस-वे से उतरकर करीब 150 मीटर दूर जाकर एक दीवार से उतरकर करीब 150 मीटर दूर जाकर एक दीवार से टकरा गई. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि नींद की झपकी की वजह से कार का संतुलन बिगड़ा. जब कार हाइवे से उतरी तो उस वक्त 160 KM से ज्यादा स्पीड रही होगी.
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह (Former Union Minister Jaswant Singh) की बहू और पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की मौत हो गई. वहीं मानवेंद्र सिंह और उनके बेटे हमीर सिंह गंभीर रूप से घायल हैं. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि नींद की झपकी आने से कार का अचानक संतुलन बिगड़ गया. कार की स्पीड करीब 160 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रही होगी. कार एक्सप्रेस-वे से उतरकर करीब 150 मीटर दूर कच्चे में जाकर एक दीवार से टकरा गई.











