साल 2023 में शाहरुख खान ने अपनी तीन-तीन पिक्चरों से खूब भौकाल काटा है. दर्शकों का चैन तो लूटा ही साथ ही बॉक्स ऑफिस के किंग भी बन गए. अब हर किसी को जिस बात का इंतजार है, वो है उनकी अगली पिक्चर का. शाहरुख खान की अगली पिक्चर को लेकर बड़ा अपडेट भी आ गया है. सलमान खान का सेट से नाराज होकर जाना शाहरुख खान के लिए काम आ गया. उन्हें अगली पिक्चर मिल गई है
बात बॉक्स ऑफिस की हो या फिर लोगों की जुबां की. 2023 में सिर्फ एक ही नाम की गूंज रही- वो है शाहरुख खान. ऐसा होना लाजमी भी है. बीते साल तीन पिक्चरों से भौकाल काटने के बाद फैन्स को इंतजार है शाहरुख खान की अगली फिल्म का. अब पता लगा है कि, शाहरुख खान को अगली पिक्चर मिल भी गई है. ये वही पिक्चर है, जो कभी सलमान खान की हुआ करती थी. एक गलती और अब ये शाहरुख की झोली में आ गिरी है










