विंध्य के बागियों को क्या कंट्रोल कर पाएंगे गृह मंत्री अमित शाह

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का नेतृत्व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा किया जा रहा है, आज वह विंध्य के दौरे पर आ रहे हैं जहां रीवा के वृंदावन गार्डन में चुनावी समीक्षा करेंगे, इस बैठक में रीवा शहडोल संभाग के सात जिलों के बीजेपी अध्यक्ष .जिला महामंत्री. प्रवासी विधायक. मोर्चा अध्यक्ष .विधानसभा विस्तारक और अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता से बातचीत करेंगे, इस दौरान वह बूथ जीतने का मंत्र देते हुए अपेक्षित श्रेणी कार्यकर्ताओं से भी भेंट करें

भारी सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है

अमित शाह के दौरे के समय भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा एवं वन पर्यावरण मंत्री एवं चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव सहित रेल मंत्री एवं चुनाव सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव मौजूद रहेंगे, इस दौरे को लेकर 500 से 600 पुलिस जवान सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए हैं बीजेपी के जिला अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह ने जानकारी दी की 2 बजे केंद्रीय गृह मंत्री सैनिक स्कूल के हेलीपैड में उतरेंगे इसके बाद वह राज निवास में लंच कर वृंदावन गार्डन पहुंचेंगे करीब 1 घंटे बैठक में भाजपा कार्यकर्ता को जीत का गुणा भाग सिखाएंगे. बैठक में रीवा संभाग के सभी सतना .सीधी. .सिंगरौली एवं शहडोल संभाग के उमरिया और अनूपपुर के गिने-चुने लोग शामिल रहेंगे

गृहमंत्री का दौरा, बागियों को साधने में जोर

बीजेपी के संगठन के कुशल पदाधिकारी को डैमेज कंट्रोल में लगाया गया है, संभाग की उन सभी सीटों को जहां बागियों को असंतुष्ट तेवर बने हुए है, उन्हें चिन्हित करें डैमेज कंट्रोल की योजना पर काम किया जाएगा, अमित शाह ने संभागीय बैठक के समय इस बात पर जोर देने को कहा है कि जबलपुर की आठ विधानसभा सीटों से ग्रामीण के दो व शहर की एक सीट पर बागियों व असंतुष्टों को साधना जरूरी हो गया है

प्रभावी चेहरों को मैदान में उतार दिया है

कुछ सीटों पर पार्टी संकट के दौर से गुजर रही है जिसके लिए पार्टी ने प्रभावी चेहरों को मैदान में उतार दिया है ताकि नाराज कार्यकर्ताओं को मना कर उन्हें एक बार फिर पार्टी के लिए कार्य करने हेतु एक्टिव किया जा सके, इसके अलावा विपक्षी दल को साधने का भी काम करने को कहा जा रहा है पार्टी के नेता ऐसे असंतुष्टों से संपर्क कर लाभ लेने का प्रयास जरूर करेगी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें