अध्यक्ष का दबंग पति चुनाव आयोग को दिखा रहा ठेंगा

 

 

चुनाव के मद्देनजर अध्यक्ष पति राजस्व निरीक्षक का स्थानांतरण किया जाए, कलेक्टर अनूपपुर से लिखित पत्र में शिकायत किया गया हैं कि बिजुरी नगर पालिका परिषद, कोतमा विधानसभा क्षेत्र क्र. 86 के अंतर्गत आती है। नगपालिका परिषद् बिजुरी की वर्तमान अध्यक्षा श्रीमति सहबिन पनिका है जिनके पति लखन पनिका बिजुरी नगर पालिका परिषद् में सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर 2003 से पदस्थ है। लखन पनिका और उनकी पत्नी दोनों वार्ड नं 03 बिजुरी के स्थानीय निवासी हैं और पिछले पंचवर्षीय में भी श्रीमती सहबिन पनिका वार्ड नं 03 से पार्षद थीं। लखन पनिका राजनीतिक गतिविधियों में संलप्ति रहते हैं। वर्तमान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चूँकि लखन पनिका की पत्नी अध्यक्ष हैं और लखन पनिका स्वयं कर्मचारी होते हुए भी राजनीति में हमेशा सक्रिय रहते हैं और पार्टी विशेष को लाभ पहुँचाते हैं। ऐसे में यह तय है कि लखन पनिका विधानसभा चुनाव को प्रभावित कर पार्टी विशेष को लाभ पहुँचायेंगे जिससे भारत निर्वाचन आयोग के निष्पक्ष चुनाव कराने पर प्रश्न चिन्ह होगा। जबकि नियमानुसार एक ही संस्था में शासकीय कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि के रूप में पति-पत्नि नहीं रह सकते। लखन पनिका के द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों का निर्वाहन न करके अपनी अध्यक्ष पत्नी के अधिकारों का दुरूपयोग किया जाता है तथा सीएमओ एवं वरिष्ठ, कनिष्ठ अधिकारी कर्मचारियों से गलत एवं अवैधानिक कार्य कराने का दबाव बनाया जाता है। तथा गलत काम न करने पर वरिष्ठ अधिकारियों व अधीनस्त कर्मचारियों के साथ आये दिन विवाद व दुर्व्यवहार किया जाता है। लखन पनिका हमेशा विवादों में घिरे रहते हैं। पति-पत्नी दोनों के द्वारा कुछ कर्मचारियों के सहयोग से विगत सप्ताह मुख्य नगर पालिका अधिकारी के साथ अभद्रता एवं दुर्व्यवहार किया गया था। जब तक विधानसभा चुनाव संपन्न नहीं हो जाते तब तक नगर पालिका परिषद् बिजुरी अध्यक्षा श्रीमती सहबिन पनिका के पति लखन पनिका सहायक राजस्व निरीक्षक को विधानसभा क्षेत्र कोतमा क्र. 86 से बाहर पदस्थ किया जाए जिससे चुनाव आयोग को निष्पक्ष चुनाव कराने की मंशा पूरी हो सके और आमजन में चुनाव आयोग के प्रति विश्वास कायम रहे।

संदीप अग्रवाल निवासी वार्ड क्र. 09 बिजुरी विधानसभा कोतमा ने भी जिला अनूपपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अनूपपुर को पत्र लिखकर चुनाव प्रभावित करने वाले अधिकारी व कर्मचारी को चुनाव क्षेत्र से अन्यत्र स्थानांतरित करने का निवेदन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें