थावे विद्यापीठ का अगला अधिवेशन ऋषिकेश में

कला,साहित्य और संस्कृति के विकास को समर्पित ‘थावे विद्यापीठ’ की वार्षिक बैठक एवं आम सभा वाराणसी अधिवेशन के दूसरे दिन संपन्न हुई।बैठक में अगले सत्र के लिए चुनाव भी संपन्न किया गया।

वहीं आम सभा में उपस्थित महानुभावों ने वाराणसी अधिवेशन की सफलता एवं अगले अधिवेशन की तैयारियों पर सांगोपांग चर्चा की।निर्णय लिया गया कि विद्यापीठ का अगला अधिवेशन उत्तराखंड के ऋषिकेश में किया जाएगा।कुलसचिव ऋषिकेश अधिवेशन की तैयारियों में यथाशीघ्र लग जाएंगे।विद्यापीठ के पदाधिकारियों,कार्यकारी विद्वत परिषद एवं सामान्य विद्वत परिषद के सदस्यों से आवश्यकतानुसार सहयोग लेंगे।

सभा ने सर्वसम्मति से डॉ.विनय कुमार पाठक (बिलासपुर)को कुलपति,डॉ. जंग बहादुर पांडेय(राँची)को प्रतिकुलपति,डॉ. पी. एस. दयाल यति(गोपालगंज) को कुलसचिव,डॉ. गिरधारी लाल अग्रवाल(बिलासपुर)को उपकुलसचिव,अशोक कुमार देव(बांका) को वित्त अधिकारी,कुमार सुंदरम(सिवान) को कार्यक्रम पदाधिकारी के रूप में अनुमोदित किया।वहीं,निर्णय लिया गया कि 31दिसम्बर,2023तक प्रो(डॉ.) कैलाश नारायण तिवारी(दिल्ली) कुलाधिपति के पद पर बने रहेंगे।

कार्यकारी विद्वत परिषद के सदस्य होंगे – डॉ. कृष्ण कुमार प्रजापति(राउलकेला),डॉ. कृष्ण कुमार शर्मा(मुजफ्फरपुर),डॉ. शैलेंद्र सिंह(सिकोहाबाद),डॉ. आशीष कुमार(फतेहपुर)एवं डॉ. प्रमिला मिश्र(चित्रकूट)। वहीं सामान्य विद्वत परिषद के सदस्य होंगे – डॉ. त्रिलोक चंद फतेहपुरी(अटेली,हरियाणा),डॉ. गरिमा अमर पंढरपुरे(पुणे),डॉ. सचिन्द्र कुमार उपाध्याय(चित्रकूट),रितेश पाण्डेय(कोलकाता),डॉ. नवीन कुमार झा(सीतामढ़ी),डॉ. संतोष कुशवाहा(पटना),डॉ अरविंद आनंद(सिवान),अभय प्रकाश सिंह(सारण),अशोक पाण्डेय(गोपालगंज)डॉ. शशि कुमार सिंह(पटना),राजेंद्र प्रसाद सिंह(बक्सर),इंद्रजीत प्रसाद (चंपारण),सुरेन्द्र गिरि (वाराणसी),हरेन्द्र यादव(बांका)एवं प्रभात कुमार(पटना)।उपरोक्त जानकारियां विद्यापीठ के कुलसचिव डॉ. पी.एस. दयाल यति ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

 

डॉ. विनय कुमार पाठक  कुलपति
डॉ. विनय कुमार पाठक कुलपति
डॉ. जंग बहादुर पाण्डेय  प्रतिकुलपति
डॉ. जंग बहादुर पाण्डेय प्रतिकुलपति
डॉ. गिरधारी लाल अग्रवाल  उपकुलसचिव
डॉ. गिरधारी लाल अग्रवाल उपकुलसचिव
डॉ. पी.एस. दयाल यति  कुलसचिव
डॉ. पी.एस. दयाल यति कुलसचिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें