इसे कहते हैं ‘उधार लेकर घी पीना’, 29 साल की उम्र में 8 करोड़ का कर्ज, अब पूछ रही-कैसे मिले छुटकारा

टि्वटर पर एक वीडियो इनदिनों खूब वायरल हो रहा है. इसमें एक मह‍िला एक रेडियो शो में वित्‍तीय सलाहकार डेव रैमसे से मदद मांगती सुनाई दे रही है. 29 साल की इस मह‍िला और उसके पत‍ि पर लगभग 1 मिलियन डॉलर यानी 8 करोड़ रुपये का कर्ज है. उसका भुगतान दोनों नहीं कर पा रहे हैं. कर्ज बढ़ता जा रहा है और अब हालत खराब होती जा रही है. महिला रैमसे से पूछती है कि “दिवालियापन दाखिल किए बिना” हमें भारी कर्ज से छुटकारा कैसे मिल सकता है?

रैमसे ने मह‍िला से पूछा, इतने सारे पैसों से आपने क्‍या किया. इस पर मह‍िला ने बताया कि 210,000 डॉलर से उन्‍होंने अपने लिए घर खरीदा था. 335,000 डॉलर एजुकेशन लोन है जो हम दोनों ने लिया और भुगतान नहीं कर पाए. बाकी क्रेडिट कार्ड का बिल है, जो लगातार बढ़ता जा रहा है. जब रैमसे ने पूछा कि आपकी उम्र क्‍या है? मह‍िला के 29 वर्ष बताते ही उन्‍होंने माथा पीट लिया, और एक बड़ी आह भरी. बोल पडे-फ‍िर तो इस दुनिया में रखा ही क्‍या है. उन्‍होंने फ‍िर सवाल किया, सबसे ज्‍यादा कर्ज किस पर है? मह‍िला ने बताया- पत‍ि के पास ज्‍यादातर क्रेडिट कार्ड का कर्ज है और एजुकेशन लोन मेरे नाम पर है.

खर्च करने की आपकी आदत हो गई
मह‍िला से जब रैमसे ने उनकी आय पूछी तो और भी हैरान रह गए. दोनों सरकारी नौकरी में थे. पत‍ि ने एमबीए किया हुआ था जबकि पत्‍नी के पास लॉ की डिग्री थी. दोनों ने अपनी आय कुल आया लगभग 230,000 डॉलर बताई. रैमसे हैरान रह गए. उन्‍होंने कहा कि आपने तो अपना जीवन ही गिरवी रख दिया है; आप पागलपन की हद तक चले गए हैं. आप बीमार और थके होने के शुरुआती चरण में पहुंच चुके हैं. बताइए ऐसा भी कोई करता है क्‍या…आपको खर्च करने की आदत हो गई है.

2 दिन में 90 लाख बार देखा गया वीडियो
इसके बाद रैमसे ने दोनों को सलाह दी. उन्‍होंने कहा, अगले तीन वर्ष तक आप किसी नई चीज पर पैसे खर्च नहीं करेंगे. जो कर्ज है, उसे सबसे पहले खत्‍म करना शुरू करेंगे और सबसे पहले वह कर्ज देंगे जिसका ब्‍याज ज्‍यादा आ रहा है. बातचीत का यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया. टिकटॉक पर भी वीडियो अपलोड हुआ और महज 2 दिन में 90 लाख बार इसे देखा जा चुका था. यूजर्स यह सुनकर हैरान थे. एक शख्‍स ने लिखा, यह पागलपन की हद है. खुद को कुएं में गिरा लेने जैसा है. दूसरे यूजर ने लिखा, अगर मेरे साथ ऐसा हो जाए तो मैं अभी देश से भाग जाउंगा और फ‍िर कभी वापस नहीं आउंगा.

Tags: Ajab Gajab news, Bizarre news, OMG News, Shocking news, Weird news

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें