मध्य प्रदेश के IPS अधिकारी श्री अनुराग सुजानिया का इस्तीफा मोहन यादव सरकार की पुलिस प्रशासन पर पकड़ और कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है!
– बेनकाब हुई BJP Madhya Pradesh सरकार #IPS के इस्तीफे को व्यक्तिगत कारण बता सकती है, लेकिन घटनाक्रम के समय और परिस्थितियों पर सवाल उठना स्वाभाविक है!
– सवाल यह भी है कि प्रदेश में पुलिस को स्वतंत्र और निष्पक्ष होकर काम करने का माहौल क्यों नहीं मिल रहा? मध्य प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं के हौसले बुलंद क्यों हैं?
– मुख्यमंत्री/गृहमंत्री के रूप में अराजकता का नेतृत्व कर रहे Dr Mohan Yadav बताएं, कानून का राज स्थापित करने वाली पुलिस इतनी दबावग्रस्त क्यों दिखाई दे रही है?
– जिस प्रदेश में जहरीली शराब से मौतें हों, पुलिस अधिकारियों के तबादले हों और फिर एक IPS अधिकारी सेवा छोड़ने का फैसला करे, वहां गृह विभाग की जवाबदेही तय होना जरूरी है!
मप्र को मजबूत पुलिस नेतृत्व चाहिए!
लचर गृहमंत्री का लाचार गृह विभाग नहीं!










