सीधी में जनता त्रस्त शासन प्रशासन मद मस्त…

सीधी में शनिवार को शिविर के बाद आदिवासी महिला छोटी रावत ने विधायक का पैर पकड़ा। ट्राई साइकिल की मांग की। कई बार आवेदन देने और अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद सहायता नहीं मिलने की बात कही।

महिला की फरियाद सुनकर विधायक रीति पाठक हैरान रह गईं। मामला सीधी जिले के सेमरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां विश्व सिकल सेल दिवस पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर के समापन के दौरान यह घटनाक्रम सामने आया। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।

महिला ने आरोप लगाया कि गोपद बनास एसडीएम राकेश शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारियों से कई बार गुहार लगाने के बाद भी सिर्फ आश्वासन ही मिला।

विधायक बोलीं-मोर बप्पा रे… अभी तक रिक्सा नहीं मिला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला की व्यथा सुनकर विधायक आश्चर्यचकित रह गईं। उन्होंने अपने सिर पर हाथ रखते हुए कहा, “मोर बप्पा रे… अभी तक इनका रिक्सा नहीं मिला !” इसके बाद विधायक ने एसडीएम राकेश शुक्ला की ओर देखा।

मौजूद लोगों ने बताया कि विधायक की प्रतिक्रिया के बावजूद एसडीएम ने न तो कोई जवाब दिया, न ही महिला की ओर देखा। इसके बाद विधायक ने मौजूद भाजपा कार्यकर्ता को महिला का नाम और पता नोट करने का निर्देश दिया, ताकि उसकी समस्या का समाधान किया जा सके।

और पढ़ें