इंडियन नेवी ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े एक नये वीडियो में को सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है. 44 सेकंड के वीडियो में भारतीय नौसेना अपनी ताकत का परिचय दे रही है. वीडियो के साथ नौसेना ने ट्वीट किया, “साहस को अपना मार्गदर्शक और कर्तव्य को अपना मार्गदर्शक मानते हुए, भारतीय नौसेना शांति सुनिश्चित करने और सभी खतरों को नष्ट करने के लिए तत्पर है.” वीडियो के बैकग्राउंड में रामधारी सिंह दिनकर की रचना रश्मिरथी के ‘कृष्ण की चेतावनी’ का पाठ किया जा रहा है. इसे आतंकवादियों और पाकिस्तान के लिए चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है. वीडियो में बैकग्राउंड से आवाज आ रही है.

हित-वचन नहीं तूने माना,

मैत्री का मूल्य न पहचाना,

तो ले, मैं भी अब जाता हूं,

अन्तिम संकल्प सुनाता हूं.

याचना नहीं, अब रण होगा,

जीवन-जय या कि मरण होगा.

‘टकरायेंगे नक्षत्र-निकर,

बरसेगी भू पर वह्नि प्रखर,

फण शेषनाग का डोलेगा,

विकराल काल मुंह खोलेगा.

रण ऐसा होगा.

फिर कभी नहीं जैसा होगा.

‘भाई पर भाई टूटेंगे,

विष-बाण बूं द-से छूटेंगे,

वायस-श्रृगाल सुख लूटेंगे,

सौभाग्य मनुज के फूटेंगे.

आखिर तू भूशायी होगा,

हिंसा का पर, दायी होगा.’

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर तबाही मचाते हुए आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर दिया. 100 से अधिक आतंकवादी ढेर हो गए और 30 से 40 पाक सैनिक भी मारे गए. भारतीय सेना के पराक्रम के सामने पाकिस्तान को घूटने टेकने के लिए मजबूर होना पड़ा. पाकिस्तान के खिलाफ संघर्ष में भारतीय नौसेना ने भी बड़ी भूमिका निभाई. जब पाकिस्तान भारत पर ड्रोन और मिसाइल से हमला करने की नाकाम कोशिश कर रहा था, तब भारतीय नौसेना कराची पर निशाना साधे बैठा था. पाक थोड़ी भी दुस्साहस करता तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ती.

और पढ़ें