जयपुर में छापा हुक्का बार में नशा करते 25 युवक-युवतियों को पकड़ा

शहर की श्याम नगर थाना पुलिस ने देर रात हुक्का बार पर छोपमारी की. पुलिस ने एक कैफे में चल रहे हुक्का-बार में कार्रवाई कर नशा करते मिले मैनेजर सहित 25 युवक और युवतियों को पकड़ा. पुलिस ने बड़ी संख्या में हुक्का-बार का सामान जब्त किया है. कैफे में नशा करने के लिए 600 रुपए लिए जा रहे थे

एसएचओ श्याम नगर दलवीर सिंह फौजदार ने बताया कि अजमेर रोड पर स्थित वेलेंसिटया कैफे में चल रहे हुक्का-बार पर छापेमारी की गई. मुखबिर की सूचना पर देर रात कैफे में पुलिस ने दबिश दी. कैफे में हक्का-बार का संचालन करने के साथ कुछ युवक-युवतियां हुक्का पीकर नशा करते मिले. पुलिस ने मैनेजर तरुण शर्मा सहित 25 लोगों को पकड़ा है

पूछताछ में सामने आया है कि नशा करने के लिए कैफे में 600 रुपए में फीस ली जा रही थी. पुलिस ने नशा करते मिले 24 युवक-युवतियों का कोटपा एक्ट के तहत चालान किया है. साथ ही कैफे मैनेजर तरुण शर्मा को अरेस्ट किया है. हुक्का- बार से मिले 21 हुक्के, 50 पाइप व कई फ्लेवर के बॉक्स जब्त किए गए हैं. पुलिस की कार्रवाई देर रात 1:30 बजे तक चली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें