घर के अंदर की दिखी झलक जाने क्या होंगे शो के नए निय हुआ खुलासा

टाइम के तांडव के साथ इस बार बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स अपना गेम खेलेंगे। इस बार कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स एक दूसरे को टक्कर देते हुए नेकस्ट राउंड के लिए खुद को सेफ करने की पूरी कोशिश करेंगे, इसका अंदाजा तो शो शुरू होने के बाद ही लगेगा। कंटेस्टेंट्स का प्रोमो सामने आ चुका है और अब घर के अंदर की झलक दिखाते हुए शो के क्या नियम होंगे, इसका भी खुलासा कर दिया गया है।

बिग बॉस 18 का नया प्रोमो जारी

सलमान खान (Salman Khan) द्वारा होस्ट किए जाने वाला शो ‘बिग बॉस 18’ में कंटेस्टेंट्स हर बार की तरह इस बार भी सलमान विकेंड का वार में कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आएंगे। वहीं, कंटेस्टेंट्स के प्रोमो सामने आने के बाद अब बिग बॉस की अंदर की खूबसूरत झलक दिखाई गई है। साथ ही यह भी बताया गया है कि इस सीजन में कंटेस्टेंट्स पर कैमरों के अलावा किस तरह नजर रखी जाएगी और घरवालों को किन नियमों के दायरे में रहकर खेलना होगा

शीशे में दिखेगा घरवालों का भविष्य

वीडियो की शुरुआत में वॉइसओवर में बिग बॉस कहते हैं कि इस बार घर में घड़ी तो होगी, लेकिन कंटेस्टेंट्स का समय कैसे बदलेगा, यह बिग बॉस तय करेंगे। घर में एक शीशा लगा है, जिसमें घर वालों का भविष्य बिग बॉस दिखाएंगे। किचन का राशन बिग बॉस की मर्जी से आएगा और यहां के बर्तन भी उनकी मर्जी से ही खड़खड़ाएंगे

फोन का इस्तेमाल कर सकेंगे कंटेस्टेंट

इसी के साथ आगे घर के अंदर का नजारा दिखाया जाता है. इस बार के आपको घर में घोड़े के साथ हाथी में देखने को मिलने वाला है. घर का स्ट्रक्चर पूरी तरह से बदला नजर आ रहा है. इस बार कंटेस्टेंट्स के सामने फोन तो होगा, लेकिन वह इससे घर के बाहर की दुनिया से बात नहीं कर पाएंगे

कब और कहां देख सकेंगे शो

‘बिग बॉस 18’ रविवार 6 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. शो कलर्स चैनल पर रात 9 बजे से टेलीकास्ट किया जाएगा. वहीं, ओटीटी पर इसे जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें