मध्यप्रदेश के 70 हजार अतिथि शिक्षक नहीं होंगे नियमित DPI ने हाईकोर्ट के निर्देश पर याचिका का किया निराकरण

मध्यप्रदेश में अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण से जुड़ी बड़ी और जरूरी खबर सामने आई है मध्यप्रदेश के 70 हजार अतिथि शिक्षक अब नियमित नहीं होंगे। इस संबंध में दायर याचिका को लोक शिक्षण संचालनालय ने हाईकोर्ट के निर्देश पर निराकरण कर दिया है

अतिथि शिक्षकों को नियमित करने की याचिका का निराकरण करते हुए अलग-अलग आदेश जारी किए है। डीपीआई (DPI) ने अतिथि शिक्षकों को लेकर कहा सीधे नियमित नहीं किया जाएगा बल्कि सीधी भर्ती में 25 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। बता दें कि अतिथि शिक्षकों ने नियमितीकरण को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था हाईकोर्ट ने डीपीआई को याचिका पर निराकरण के आदेश दिए थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें