कबीरधाम जिले के लोहारीजीह कांड को लेकर राजनांदगांव रेंज के आईजी दीपक कुमार झा ने रंगाखार माना के प्रभारी सहित पूरे 23 स्टॉफ को लाइन अटैच कर दिया गया है। इसके साथ ही झलमला थाना में पदस्थ एएसआई कुमार मंगलम और महिला आरक्षक को ग्रामीणों के साथ पिटाई के आरोप में निलंबित और डीएसपी का ट्रांसफर किया गया है। पुलिस की नई टीम अब इस मामले की जांच करेगी। रेंगाखार थाने में नए स्टॉफ की नियुक्ति की गई है
अग्निकांड के बाद प्रेसवार्ता में आईजी दीपक कुमार झा ने बताया कि पिटाई और बीमारी से जो ज्यादा गंभीर है। ऐसे पांच आरोपियों को रायपुर के मेकाहारा हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है मामले में जाच अभी भी जारी है. जो तथ्य सामने आएगे उसके आधार पर कार्रवाई होगी बुथर लोहारीडीह मामले के चायलों से मिलने गृहमंत्री विजय शर्मा अंबेडकर
अस्पताल पहुंचे अस्पताल में 5 घायल भर्ती किए गए हैं
कबीरधाम के लोहारीडीह की कई महिलाओं से मारपीट के मामले में राज्य महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक कल दुर्ग जेल जाएंगी। जेल में लोहारीजीह की महिलाओं का हाल-चाल जानेंगी। महिला आयोग की सचिव ने DG जेल को इस मामले को लेकर चिट्ठी लिखा है। वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस लोहारीडीह की घटना को लेकर साय सरकार पर हमलावर है










