BJP नगर पालिका उपाध्यक्ष की गाड़ी पर फायरिंग घर के बाहर खड़ी थी कार दो आरोपी हिरासत में

सागर जिले की मकरोनिया नगर पालिका की उपाध्यक्ष मीनाक्षी विजय गौतम के घर के बाहर खड़ी कार पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुन क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों के बाहर आए। जहां देखा तो कार के शीशे पर गोली लगी थी। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई

मकरोनिया नगर पालिका के वार्ड 5 में रहने वाली नगर पालिका उपाध्यक्ष मीनाक्षी विजय गौतम शुक्रवार सुबह परिवार के साथ अपने घर पर थी। घर के बाहर कार खड़ी थी। अचानक घर के बाहर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। उनके पति विजय गौतम और परिवार के अन्य सदस्य बाहर आए। घटना देख उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। कैमरे में दो बाइक सवार बदमाश कार पर गोली चलाते हुए नजर आए

गोली लगने से कार का शीशा क्षतिग्रस्त हुआ है। नपा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विजय गौतम ने थाने पहुंचकर शिकायत की है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें लगाई। टीम ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया है। घटनाक्रम के संबंध में पूछताछ की जा रही है

बाहर आकर देखा तो 2 बदमाश फायर करते दिखे

नपा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विजय गौतम ने बताया कि घर के अंदर बैठे थे अचानक गोली चलने की आवाज आई तो बाहर आकर देखा। जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे देखे। कैमरों में दो बदमाश फायर करते हुए नजर आए हैं। मामले में थाने में शिकायत की है। उन्होंने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें