विक्रांत भूरिया बन सकते हैं यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अटकलें तेज

शब्बीर अहमद, भोपाल। वर्तमान यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में पार्टी ने नए चेहरे की तलाश शुरु कर दी है। इस बीच मध्य प्रदेश के युवा विधायक और एमपी यूथ कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नाम की चर्चा तेज हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि पार्टी  विक्रांत भूरिया को यूथ कांग्रेस का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष बना सकती है

दरअसल, विक्रांत भूरिया और राहुल गांधी की कल देर शाम मुलाकात हुई थी। जिसके बाद सुगबुगाहट होने लगी कि उनके नाम पर हाईकमान मुहर लगा सकती है। बता दें कि आदिवासी और संगठन का अनुभव होने चलते विक्रांत भूरिया दौड़ में सबसे आगे हैं। विक्रांत भूरिया मध्य प्रदेश के पूर्व युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। झाबुआ विधानसभा सीट से 2023 में विधायक चुने गए हैं।

बीते दिनों फर्जी लेटर हुआ था वायरल 

बता दें कि बीते दोनों विक्रांत भूरिया को यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का फर्जी पत्र वायरल हुआ था। इसमें लिखा था कि पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विक्रांत भूरिया को यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की स्वीकृति दे दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें