21 को आतिशी लेंगी मुख्यमंत्री की शपथ, उनके साथ ये 5 नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी नई मुख्यमंत्री बनेगी। वह 21 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी साथ ही सूत्रों के हवाले से यह भी ख़बर आ रही है कि पांच विधायक और उनके साथ शपथ ले सकते हैं। इस पर अटकलों का दौर जारी है कि कौन कौन विधायक इस मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। आपको बता दें कि कुछ महीनों बाद ही दिल्ली में विधानसभा चुनाव है। इसके चलते अटकलें लगाई जा रही हैं कि सभी वर्गों के लोगों को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिले

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में गोपाल राय, कैलाश गहलोत सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन कैबिनेट मंत्री की शपथ लेंगे। जो नए चेहरे शामिल हो सकते हैं उनमे मुकेश अहलावत मंत्री बनाए जा सकते हैं। मुकेश अहलावत दलित समाज से आते है। सुल्तानपुर माजरा से AAP विधायक अहलावत पहली बार विधायक बने हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियन बनाने वाली संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सौंपा चेक, राज्य में पहली बार किसी खिलाड़ी को दी गई है इतनी बड़ी प्रोत्साहन राशि…..