मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान जारी है। एमपी के प्रदेश प्रभारी डॉक्टर महेंद्र सिंह ने आज किन्नरों को सदस्यता दिलाई है। किन्नरों ने पहले केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( का जन्मदिन मनाया और जमकर नाचे
दरअसल, भाजपा ने देश में एक बार फिर से बड़े स्तर पर सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। प्रदेश के जिलों से लेकर बूथ तक भाजपा का सदस्यता अभियान जारी है। एमपी के 64 हजार से ज्यादा बूथों पर टोलियां सक्रिय है। हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने का टारगेट रखा गया। वहीं प्रदेशभर में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है
इसी कड़ी में आज मंगलवार को भोपाल के मंगलवारा में सदस्यता अभियान चलाया गया जहां भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉक्टर महेंद्र सिंह ने किन्नरों को सदस्यता दिलाई करीब 50 किन्नरों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत थर्ड जेंडर को फल और साड़ियों का वितरण किया गया किन्नर समाज ने भी PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है
इस दौरान बीजेपी के प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि पूरे देश में पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा पखावड़े के तौर पर मनाया जा रहा है इसी कड़ी में आज मैं किन्नर समाज के बीच आया हूं। चूंकि हमारा सदस्यता अभियान चल रहा है, इसी कड़ी में किन्नर समाज के लोगों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। ये हमारे लिए बेहद खुशी की बात है कि हर वर्ग और हर जाति के लोग हमारे साथ जुड़ते जा रहे है आपको बता दें कि प्रदेश में अब तक लगभग 41 लाख सदस्य बनाए जा चुके हैं सदस्यता अभियान का पहला चरण 25 सितम्बर को पूर्ण होगा। हर बूथ पर कम से कम 100 लोगों को सदस्यता दिलाई जाएगी। इसके बाद दूसरा चरण शुरू होगा




