आज इंदौर में होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल महाकाल के दर्शन करने जाएंगी

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मध्य प्रदेश के इंदौर में होंगी। इसके बाद वह उज्जैन जाएंगी। मुर्मू अपने दो दिवसीय दौरे 18-19 सितंबर को इंदौर और उज्जैन आ रही हैं जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति मुर्मू आज विशेष विमान से इंदौर आएंगी यहां पहुंच कर वह तमाम कार्यक्रमों में भाग लेंगी

अधिकारियों के मुताबिक, वे आज शाम 4 बजे जयपुर से इंदौर के लिए रवाना होगी। शाम 4.50 बजे इंदौर पहुंचेंगी यहां एयरपोर्ट से वह एमजी रोड आएंगी। मृगनयनी एम्पोरियम में राष्ट्रपति शाम 5.15 बजे स्थानीय कलाकारों से मुलाकात करेंगी। यहां से वह शाम के 5.50 बजे रेसीडेंसी कोठी पहुंचेंगी शाम 6.30 से 7 बजे तक प्रबुद्धजन से मुलाकात करेंगी सभी कार्यक्रमों को समाप्त कर वह भोजन करने के बाद वहीं विश्राम करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दूसरे दिन, यानी 19 सितंबर को सुबह 9.20 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगी। उसके बाद उज्जैन के लिए रवाना हो जाएगी। उज्जैन पहुंचने के बाद वह बाबा महाकाल की आरती में शामिल होंगी। यहां से वह इंदौर पहुंचेंगी। 11.55 बजे रेसीडेंसी कोठी में लंच करेंगी।

राष्ट्रपति दोपहर 3 बजे देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। यहां के कार्यक्रमको समाप्त करने के बाद वह साढ़े चार बजे दिल्ली के लिए निकल जाएंगी.इंदौर हेलीपैड पर मुख्यमंत्री मोहन यादव उनकी अगुवानी करेंगे उनके साथ राज्यपाल मंगू भाई पटेल भी होंगे

इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन रोड का शिलान्यास होगा

राष्ट्रपति इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन रोड का शिलान्यास करेंगी और सफाई कर्मियों को सम्मानित करेंगी। वहीं इसके पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव का स्वागत भाषण होगा। महाकाल में पूजा-अर्चना करने के बाद फआरवी की मूर्तियों के स्थान पर नई मूर्तियों के निर्माण में लगे शिल्पकारों से भी बातचीत करेंगी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें