जेल से रिहाई के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का जोश हाई है उन्होंने रविवार को पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने बड़ा ऐलान किया. केजरीवाल ने कहा कि आज से दो दिन बाद मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा. केजरीवाल ने कहा कि मैं इस्तीफा इसलिए दे रहा हूं क्योंकि इन्होंने मुझ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं
इन्होंने मुझपर और मनीष सिसोदिया पर इल्जाम लगाए. मैं आज आपसे पूछना चाहता हूं कि क्या केजरीवाल ईमानदार है या बेईमान मैं इसलिए राजनीति में नहीं आया था. आज मैं अग्निपरीक्षा के लिए तैयार हूं उन्होंने कहा कि अगर आपको लगता है कि मैं ईमानदार हूं तो मुझे वोट देना आप जब जिता दोगे तभी मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा
केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी से ही कोई मुख्यमंत्री बनेगा विधायक दल की बैठक होगी मैं और मनीष सिसोदिया जनता की अदालत में जा रहे हैं अगर हम ईमानदार हैं तो वोट देना वरना मत देना इसका मतलब साफ है कि अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद मनीष सिसोदिया भी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे इस दौरान केजरीवाल ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने देश की राजनीति बदली. हमारी पार्टी ने देश की राजनीति को एक नई दिशा दी उनकी साजिशें हमारे चट्टान जैसे हौसलों को नहीं तोड़ पाईं हम फिर से आपके बीच में हैं. हम देश के लिए यूं ही लड़ते रहेंगे, बस आप सब लोगों का साथ चाहिए एक क्रांतिकारी सीएम को जेल भेजा गया. उन्होंने कहा कि इन्होंने मुझे भ्रष्टाचार के लिए नहीं पार्टी और सरकार तोड़ने के लिए जेल भेजा था
इनको लगा कि जेल भेजकर केजरीवाल के हौंसले को तोड़ देंगे दिल्ली और पंजाब में सरकार बना लेंगे. मगर ना केजरीवाल टूटा ना हमारे विधायक और कार्यकता










