विधायक देवेंद्र यादव को जेल या बेल 18 सितंबर को होगी मामले में सुनवाई

बलौदाबाजार आगजनी और कथित हिंसा केस के आरोप में जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की जमानत को लेकर जिला एवं सत्र न्यायालय में जमानत आवेदन लगाया गया है । जिसकी सुनवाई आगामी 18 सितंबर 2024 को भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी.शजमानत याचिका में क्षेत्र के विकास कार्य प्रभावित होने का हवाला दिया गया है। जिसके आधार पर जमानत देने की मांग की गई है

देवेंद्र यादव की जमानत आवेदन जिला एवं सत्र न्यायालय में किया गया दाखिल : देवेंद्र यादव की जमानत याचिका में कहा गया है कि वो बीते 17 अगस्त से रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद हैं । वो जन प्रतिनिधि हैं और उनके जेल में बंद होने से क्षेत्र की जनता को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से कोर्ट में उनकी जमानत को लेकर उनके वकील की तरफ से याचिका दायर की गई है । 17 सितंबर को देवेंद्र यादव की पेशी बलौदाबाजार कोर्ट में होगी, जबकि 18 सितंबर को उनकी जमानत पर कोर्ट में सुनवाई होगी

17 अगस्त को हुई थी देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी : कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की 17 अगस्त को गिरफ्तारी हुई थी। उन्हें भिलाई में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था । उसके बाद 17 अगस्त की रात को ही उनको न्यायालय में पेश किया गया था । जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था। देवेंद्र यादव की दूसरी पेशी 20 अगस्त को हुई. उसके बाद बलौदाबाजार कोर्ट में तीसरी पेशी 27 अगस्त को हुई. 3 सितंबर को चौथी पेशी हुई. 9 सितंबर को पांचवीं पेशी हुई. अब 17 सितंबर को उनकी छठवीं पेशी बलौदाबाजार कोर्ट में होगी. 18 सितंबर को उनकी जमानत आवेदन पर सुनवाई होगी । अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देवेंद्र यादव की अब तक सभी पेशी हुई है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें