यूपी कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है. मंत्री अनिल के कोर्ट में पेश नहीं होने पर एमपी-एमएलए कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है.उनके खिलाफ 2022 में आचार संहिता उल्लंघन करने का मामला दर्ज हुआ था
बता दें कि रालोद के टिकट पर अनिल कुमार ने पुरकाजी सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ा था. छह फरवरी 2022 को खामपुर गांव में बगैर अनुमति सभा करने के मामले में पुलिस ने छपार थाने में वर्तमान कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के अलावा खामपुर के इमरान, गय्यूर, परवेज समेत करीब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था
वहीं गुरुवार को इस मामले की सुनवाई हुई, लेकिन कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार पेश नहीं हुए. जिसके बाद उनके खिलाफ अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है.










