सितंबर के महीने में त्योहारों की भरमार है इसके साथ ही छुट्टियों का सिलसिला भी शुरू हो जायेगा इन छुट्टियों का असर बैंको पर भी पड़ेगा। बैंकों में भी छुट्टियां रहेगीं अगर आपको पैसों का लेन-देन करना है तो जल्दी करने लें नहीं आपको परेशानी हो सकती है इसमें पब्लिक बैंक से लेकर प्राइवेट बैंक ग्रामीण बैंक आदि जैसे सभी बैंकों में छुट्टियां हो सकती हैं राज्यों के हिसाब से होंगी
कल से लगातार कई दिनों तक बैंकों में रहेगा अवकाश
सितंबर 2024 में बैंकों में कई त्योहारों के कारण छुट्टी रहने वाली हैं इसमें बारावफात मिलाद-उन- नबी ईद-ए-मिलाद-उल-नबी आदि के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं 14 सितंबर से लेकर 23 सितंबर तक बैंकों में छुट्टी रहने वाली है छुट्टियों के साथ साथ आप अपने राज्य भी देख लीजिये क्योंकि यह छुट्टियां एक साथ सभी राज्यों में नहीं होने वाली
सितंबर 2024 में इतने दिन बैंकों में रहेगी छुट्टी
14 सितंबर, 2024- दूसरे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक रहेंगे
15 सितंबर-2024- रविवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा
16 सितंबर, 2024- बारावफात के कारण अहमदाबाद, आइजोल बेलापुर बेंगलुरु चन्नई, देहरादून हैदराबाद इंफाल जम्मू कानपुर लखनऊ कोच्चि मुंबई नागपुर नई दिल्ली रांची श्रीनगर और त्रिवेंद्रम में बैंक बंद रहेंगे
17 सितंबर, 2024- मिलाद-उन-नबी के कारण गंगटोक और रायपुर में बैंकों बंद रहेंगे
18 सितंबर, 2024-पंग-लहबसोल की वजह से गंगटोक में बैंकों में अवकाश रहेगा ईद-ए-मिलाद-उल-नबी पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे
21 सितंबर, 2024- श्री नारायण गुरु समाधि दिवस पर कोच्चि और त्रिवेंद्रम में बैंक बंद रहने वाले हैं
22 सितंबर, 2024- रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
23 सितंबर, 2024- महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंकों में अवकाश रहेगा
28 सितंबर, 2024- चौधे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंकों बंद रहेंगे 29 सितंबर, 2024- रविवार के दिन पूरे देश में बैंक बंद रहने वाले हैं










