बिलासपुर में पागल कुत्ते ने जमकर मचाया आतंक…48 घंटे में 10 से ज्यादा बच्चे डॉग बाइट के शिकार

देवरीखुर्द क्षेत्र में पिछले 48 घंटे से एक पागल कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया। सफेद खदान के साथ सतबहनिया दाई मंदिर के पास रहने वाले लगभग छह बच्चों को इस कुत्ते ने काट लिया इसमें गंभीर रूप से घायल तीन बच्चों को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है वहीं शिकायत के बाद शुक्रवार की सुबह नगर निगम की कुत्ता पकड़ने वाले टीम ने पागल कुत्ते का पकड़ लिया है

इस क्षेत्र में मचाया आतंक

देवरीखुद के वार्ड 43 के सफेद खदान क्षेत्र में बीते गुरुवार को एक कुत्ता हिंसक हो गया छोटे से लेकर सभी आयु वर्ग के लोगों को काटने के लिए दौड़ाने लगा बड़े तो इस कुत्ते के काटने से जैसे-तैसे बच गए लेकिन छोटे बच्चे इस कुत्ते का सामना नहीं कर पाए ऐसे में कुत्ते ने एक-एक करके छह छोटे बच्चों को बुरी तरह से काट लिया इसमे एक बच्चे के चेहरे को बहुत ही बूरी तरह काटा है वही अन्य बच्चों को पैर हाथ में काट लिया गंभीर हुए तीन बच्चों को सिम्स में भर्ती कराया गया इसके बाद आसपास के लोगों ने जैसे-तैसे कुत्ते को भगाने में सफल हो गए इसके बाद कुत्ता देवरीखुर्द के वार्ड क्रमांक 42 के सतबहनिया दाई मंदिर के पास पहुंच गया और शुक्रवार की सुबह मंदिर के पास खेल रहे एक और बच्चे को काट लिया

काफी मशक्कत के बाद पकड़ा

इससे परेशान होकर मोहल्लेवासियों ने इसकी जानकारी वार्ड की पार्षद लक्ष्मी यादव को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पार्षद ने तत्काल इसकी जानकारी नगर निगम आयुक्त अमित कुमार को दी। जब आयुक्त ने निगम के कुत्ता पकड़ने वाला टीम को तत्काल पागल कुत्ते को पकड़ने का निर्देश दिया।वहीं शुक्रवार की दोपहर कुत्ता पकड़ने वाली टीम सतबहनिया मंदिर के पास पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद पकड़ लिया

बच्चे को आई गंभीर चोटें

सिम्स में भर्ती एक बच्चे को कुत्ते ने सिर में काटने के साथ ही चेहरे को नोचा है। इससे बच्चे को गंभीर चोट है वहीं अन्य बच्चों की हालत सामान्य हो गई है इसके बाद भी बच्चों को भर्ती रखा गया है। पूरी तरह से सामान्य होने के बाद एक दो दिन के भीतर सभी बच्चों को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें