यहां इलाज नहीं पिटाई होती है रोते हुए रहम की भीख मांगती रही मां बेटे को पीटते रहे डॉक्टर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ डॉक्टरों ने इलाज कराने आई महिला के पति की जमकर पिटाई करते दिख रहे हैं. वहीं युवक की मां रोते हुए डॉक्टरों से रहम की भीख मांगती रही, लेकिन उसकी एक न सुनी. वहीं जब पुलिस को जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचकर मारपीट कर रहे डॉक्टरों से युवक को बचाने की कोशिश की. लेकिन जूनियर डॉक्टरों ने पुलिस वालों से भी बदसुलूकी की

बता दें कि पूरा मामला स्वरूपरानी हॉस्पिटल का है. जहां बांदा का रहने वाला रोहित पटेल अपनी पत्नी का इलाज कराने आया था. उसके साथ उसकी मां और भाई भी आए थे. रोहित देर शाम अपनी पत्नी को हॉस्पिटल लाने के बाद उसकी मेडिकल रिपोर्ट दिखाने के लिए जूनियर डॉक्टर के चेम्बर में चला गया. बस इसी बात से गुस्साए डॉक्टर ने पहले तो रोहित के साथ गालीगलौज की और फिर अपने साथी के साथ मिलकर रोहित को पीटना शुरू कर दिया

वहीं बेटे को पिटता देख मां रोते हुए कहती रहीं कि मेरे बेटे को छोड़ दो, लेकिन जूनियर डॉक्टरों ने युवक को पीटना बंद नहीं किया और लगातार उसके साथ मारपीट करते रहे. इस घटना को जब युवक के भाई ने फोन पर रिकॉर्ड करना चाहा तो डॉक्टरों ने उसका फोन भी छीन लिया

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें