रिश्वतखोर इंजीनियर के लॉकर ने उगले 1.17 करोड़ के गहने, हीरे के आभूषण और रत्न देख जांच अधिकारियों के उड़े होश

भोपाल स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के संविदा सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर प्रदीप कुमार जैन की मुश्किलें और बढ़ गई है लोकायुक्त की टीम को जांच के दौरान जैन के बैंक लॉकर से 1 करोड़ 17 लाख रुपए के गहने मिले हैं इसके अलावा 53 कैरेट के हीरे और 347 ग्राम चांदी भी बरामद की गई है। नेहरू नगर लॉकर में लोकायुक्त की टीम ने करीब 3 घंटे तक जांच की थी

बता दें कि 9 अगस्त को आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रदीप जैन के ठिकानों पर लोकायुक्त ने छापा मारा था। जांच के दौरान अब तक 300 गुना ज्यादा संपत्ति पाई गई है। प्रदीप कुमार जैन नगर निगम भोपाल से रिटायर्ड होने के बाद फिलहाल स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट भोपाल में संविदा पर सुप्रिटेंडेंट इंजीनियर (SE) के पद पर हैं। इनकी आय से अधिक संपत्ति की शिकायत एसपी लोकायुक्त भोपाल को मिली थी

शिकायत की जांच के दौरान 300 प्रतिशत ज्यादा संपत्ति अर्जित करने के सबूत लोकायुक्त की टीम को मिले। इसके बाद 9 अगस्त 2024 को जैन के घर और दफ्तर पर लोकायुक्त की 2 टीमों ने तलाशी ली थी। भोपाल में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के दफ्तर में बने प्रदीप जैन के ऑफिस में लोकायुक्त की टीम ने 9 अगस्त को छापा मारा था

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें