सरगुजा की शशि सिंह बनेंगी यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष

लोकसभा चुनाव 2024 में छत्तीसगढ़ की सरगुजा लोकसभा सीट से चिंतामणि महाराज के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली शशि सिंह राष्ट्रीय युवा कांग्रेस की अध्यक्ष बनाई जा सकती हैं। यदि ऐसा हुआ तो उनका छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कद बढ़ना तय है। सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि शशि सिंह समेत आठ कांग्रेस नेता इस पद की दौड़ में शामिल हैं, जिनका इंटरव्यू सांसद राहुल गांधी लेंगे

राहुल गांधी सभी 8 कांग्रेस नेताओं से से वन-टू-वन चर्चा करने के बाद नाम तय करेंगे शशि के अलावा हरियाणा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा, राजस्थान के विधायक अभिमन्यु पूनिया और बिहार यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीबदास का राहुल गांधी साक्षात्कार लेंगे

चिंतामणि महाराज को दी थी कड़ी टक्कर

शशि सिंह ने सरगुजा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने इस चुनाव में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आये आदिवासी नेता चिंतामणि महाराज को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। इसके बावजूद वो पार्टी में अपनी विशेष पहचान बनाई हुई हैं।

तेज तर्रार कांग्रेस नेत्री हैं शशि

शशि सिंह को तेज तर्रार कांग्रेस नेत्री के रूप में जाना जाता है। वो गोंड जनजातीय समाज की उभरती हुई नेत्री हैं। शशि पूर्व मंत्री तुलेश्वर सिंह की पुत्री हैं। भारत जोड़ो यात्रा और भारत न्याय यात्रा के दौरान कई कार्यक्रमों में भाग लिया है। साथ ही उन्हें कई बार राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में भी देखा गया है। अपने क्षेत्र में उन्होंने अच्छी पकड़ बनाई हुई है यही वजह है कि कांग्रेस ने शशि सिंह को इस पद के लिये रेस में रखा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें