इंदौर के गड्ढों पर गरमाई सियासत कांग्रेस के निरीक्षण पर महापौर प्रतिनिधि ने कहा- ठेले और गुमटी वालों से चंदा वसूली करने वाले अब

मध्य प्रदेश के इंदौर में नई तकनीक से भरे गए गड्ढों पर राजनीतिक तकरार बढ़ गई है कांग्रेस के निरीक्षण के बाद बीजेपी के विधानसभा 3 के महापौर प्रतिनिधि भावेश दवे ने एक वीडियो जारी कर कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं उनका कहना है कि कांग्रेस के नेता जो ठेले और गुमटी वालों से चंदा वसूली करते हैं अब जनता में भ्रम फैला रहे हैं

दरअसल, नगर निगम ने हाल ही में बारिश के कारण बने गड्ढों को नई तकनीक से भरने का कार्य किया है। इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सुबह भंडारी ब्रिज पर इस काम का निरीक्षण किया था लेकिन शाम को कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र यादव और कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल ने उसी स्थान पर पहुंचकर एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने दावा किया कि नई तकनीक से भरे गए गड्ढे फिर से बारिश में उखड़ गए हैं। इसके तुरंत बाद, महापौर प्रतिनिधि भावेश दवे ने मौके पर पहुंचकर एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया

वीडियो में उन्होंने दावा किया कि गड्ढे पूरी तरह से भर दिए गए हैं और सड़क अब ठीक है उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये नेता जनता को गुमराह कर रहे हैं और शहर के विकास में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें