भदोही में नई नवेली दुल्हन से रेप आरोपी ने पहले दिया पैसे का लालच फिर नहीं मानने पर की दरिंदगी

यूपी के भदोही में एक नई-नवेली दुल्हन से रेप का मामला सामने आया है पुलिस ने शनिवार को बताया कि 20 साल की एक नवविवाहित महिला के साथ उसके घर में युवक ने बलात्कार किया उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान 28 साल के राहुल के रूप में हुई

न्यूज एजेंसी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि रेप की ये वारदात सोमवार शाम को हुई है जब महिला का पति घर से बाहर गया था. थाना प्रभारी सच्चिदानंद पांडे ने कहा आरोपी राहुल (28) ने पहले महिला को पैसे का लालच देकर उसके साथ अवैध संबंध बनाने की कोशिश की लेकिन जब उसने विरोध किया तो उसने उसका मुंह बंद कर उसके साथ बलात्कार किया

पांडे ने कहा जब पति वापस लौटा तो बलात्कार पीड़िता ने उसे अपनी आपबीती सुनाई और उन्होंने पुलिस से संपर्क किया. उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (1) बलात्कार 351 (2) आपराधिक धमकी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की कानूनी कर्रवाई की जा रही है

बता दें कि भदोही में भी रेप का एक मामला सामने आया है और यहां 59 साल के व्यक्ति पर बलात्कार करने का आरोप है. पुलिस का कहना है कि लैब टेक्निशियन के खिलाफ एक नर्स ने शिकायत की और कहा कि उसने शादी का झूठा वादा करके कई सालों तक रेप किया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

एजेंसी के अनुसार 36 साल की नर्स ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) सबीहा खातून की कोर्ट में 59 साल के चिंतामणि शर्मा के खिलाफ याचिका दायर की है. चिंतामणि स्वास्थ्य विभाग में लैब टेक्नीशियन के पद पर तैनात है

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें