बड़ी खबर कांग्रेस नेता पंचराम यादव के पूरे परिवार की मौत4 सदस्यों ने एक साथ पीया जहर

जांजगीर के कांग्रेस नेता पंचराम यादव ने अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ जहर सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना में बड़े बेटे नीरज (28) की सिम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। तीन लोगों की गंभीर स्थिति बिलासपुर सिम्स में इलाज चल रहा था। जहां रविवार को बाकी तीनों की मौत हो गई

अंदर से बंद किया दरवाजा

शारदा चौक जांजगीर निवासी पंचराम यादव (66) उसकी पत्नी दिनेश नंदनी यादव (55) पुत्र नीरज यादव (बंटी) (28) और सूरज यादव (25) ने 30 अगस्त को एक साथ जहर सेवन कर लिया। घर के बाहर किसी को पता न चले इसलिए सामने दरवाजे पर ताला लगा दिए थे और पीछे के दरवाजे से वापस जाकर वहां का दरवाजा भी अंदर से बंद कर दिए थे

सबने अपनी मोबाइल बंद कर दिया था। जानकारी के अनुसार पड़ोस की एक लड़की उसके घर हमेशा आती जाती थी। जब दोपहर 12 बजे वह उनके घर गई और ताला बंद देखा तो पीछे से जाकर आवाज लगाई फिर भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला तब वह वापस चली गई

बड़े बेटे की मौत

वह दो-तीन बार उसके घर जाने के लिए दरवाजे के पास आई और ताला लटकते हुए देखकर वापस लौट गई। उसे कुछ अनहोनी की आशंका हुई तो शाम सात बजे आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। जब पड़ोसी और उसके स्वजन घर अंदर गए तो सभी गंभीर अवस्था में पड़े थे।

उनके मुंह से झाग निकल रहा था और उन्होने उल्टी भी की थी। लोगों की मदद से उन्हें रात लगभग आठ बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी गंभीर स्थिति को देखकर रात में ही सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया। सिम्स में ही देर रात पंचराम के बड़े बेटे नीरज यादव की मौत हो गई। उसके बाद रविवार सुबह पंचराम, उनकी पत्नी और छोटे बेटे सूरज की भी मौत हो गई

कर्ज से थे परेशान

आसपास के लोगों ने बताया कि इनका बाजार में कर्ज बढ़ गया था और पंचराम लोगों से कहते भी थे कि कर्ज बहुत हो गया है इससे वे परेशान हैं। बहरहाल सच्चाई का पता जांच के बाद ही चलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें