MP में देर रात CBI का छापा इस मामले में टीम ने दी दबिश मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश में सीबीआई की छापामार कार्रवाई जारी है। शनिवार-रविवार देर रात एक टीम ने कल दमोह में दबिश दी। क्रिश्चियन कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय लाल के नर्सिंग और बाइबल कॉलेज में देर रात कार्रवाई चली बताया जा रहा है कि नर्सिंग कॉलेज से यह मामला जुड़ा है इस करवाई के बाद अन्य कॉलेज संचालकों में हड़कंप मच गया

दरअसल मध्य प्रदेश में नर्सिंग कॉलेज घोटाला मामले में लगातार सीबीआई छापामार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बीते शुक्रवार को एक टीम दमोह पहुंची, जहां क्रिश्चियन कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय लाल के नर्सिंग और बाइबल कॉलेज में दबिश दी गई सीबीआई ने दोनो कॉलेजों के दस्तावेजों की जांच पड़ताल की आरोपी डॉ अजय लाल को लगातार प्रशासन निशाने पर लिए हुए है

गौरतलब है कि बीते दिनों दमोह में ईसाई मिशनरी की संस्था पर बड़ी कार्रवाई की गई थी आधारशिला के संचालक डॉ अजय लाल सहित अन्य पर मामला दर्ज किया गया। बताया गया कि संस्था ने दो बच्चों को गलत तरीके से एडॉप्ट किया था एनटीपीसीआर के निर्देश के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज किया था जिसके बाद डॉ अजय लाल फरार थे हालांकि बाद में कोर्ट से उन्हें अग्रिम जमानत मिल गई थी और उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गई थी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें