मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय का उज्जैन में स्वागत किया। सीजी के मुख्यमंत्री सर्किट हाउस पहुंचे थे। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई
सोमवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचे जहां उन्होंने अपने परिवार के साथ महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किये। इसके बाद वे उज्जैन सर्किट हाउस पहुंचे यहां एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत किया इस दौरान दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच कई विषयों पर चर्चा हुई










