बलौदा बाजार हिंसा और आगजनी कांड में गिरफ्तार किए जाने के बाद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है देवेंद्र को अब रायपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया है देर रात बलौदाबाजार पुलिस उन्हें लेकर रायपुर केंद्रीय जेल पहुंची
गौरतलब है कि, गिरफ्तारी के बाद देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार के पुलिस लाइन स्थित आजाक थाने लाया गया था इसके बाद रात 10 बजे विधायक देवेंद्र यादव को लेकर पुलिस सीजेएम कोर्ट में पेश करने पहुंची। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायालय और पुलिस कंट्रोल रूम के सामने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। रात में करीब दो से तीन हजार कांग्रेसी कार्यकर्ता कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी करते रहे। पुलिस ने कोर्ट से न्यायिक रिमांड की मांग की, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस न्यायिक रिमांड पर रायपुर जेल शिफ्ट के लिए लेकर रवाना हुई 7 दिन बाद फिर से कोर्ट में उन्हें पेश किया जाएगा
गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- हर दोषी पर कड़ी कार्रवाई होगी
कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि विधायक देवेंद्र यादव पुलिस को सहयोग नहीं कर रहे थे। इस वजह से उन्हें गिरफ्तार करना पड़ा है इस घटना में कोई भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी देवेंद्र यादव ने गिरफ्तारी के दौरान सफेद झंडा का सहारा लिया है वो समाज विशेष को गिरफ्तारी से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं किसी भी प्रकार की दुर्भावना से कार्रवाई नहीं की गई है मैं प्रदेश में सभी से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं










