डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के जन्मदिन पर रीवा में आयोजित हुए कार्यक्रम, कहा- जनता ने जिस अपेक्षा से मौका दिया उस पर खरा उतरेंगे

मध्य प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का आज जन्म दिवस है इस अवसर पर जिले भर में कार्यक्रम आयोजित किए गए रीवा के मनगंवा विधानसभा क्षेत्र मनगंवा में जन्मोत्सव एवं नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम का अयोजन किया गया कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के साथ सांसद रीवा जनार्दन मिश्रा  मनगंवा विधायक नरेन्द्र प्रजापति विकाश तिवारी जनपद पंचायत अध्यक्ष सहित सैकड़ो लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे

इस दौरान डिप्टी सी.एम. राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि जनता ने मुझे यहां बुलाकर बहुत स्नेह और आशीर्वाद दिया है जनता ने जिस अपेक्षा के साथ हमे मौका दिया है हम उसमें खरे उतरेंगे मुझे गले लगा कर स्नेह दिया है

आपको बता दे कि राजेंद्र शुक्ल पांच बार के विधायक हैं और पांचों बार मंत्री रहे। डिप्टी सी.एम राजेंद्र शुक्ल का जन्म 3 अगस्त 1964 को मध्य प्रदेश के रीवा में हुआ था। वह मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और रीवा निर्वाचन क्षेत्र से विधान सभा के सदस्य हैं इसके अलावा वह मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री भी हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1998 में राज्य विधानसभा चुनाव से की थी। जिसमें वह कांग्रेस उम्मीदवार पुष्पराज सिंह से 1394 मतों के अंतर से हार गए थे इसके बाद वह 2003 में पुष्पराज सिंह को हराकर पहली बार विधानसभा के लिए चुने गए जिसके बाद से लगातार विधायक है

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें