एसएएफ के दिवंगत प्रधान आरक्षक को पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि, अंतिम दर्शन के लिए पुलिस लाइन पहुंची पार्थिव देह, 15 अगस्त की परेड के दौरान हृदयाघात से हुई थी मौत

स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ पर आयोजित मुख्य समारोह में परेड दल का हिस्सा रहे एसएएफ 18 बटालियन के प्रधान आरक्षक मनोज यादव की परेड के दौरान हृदय गति रुक जाने के कारण मौत हो गई थी। प्रधान आरक्षक का शव परीक्षण होने के उपरांत जब उनकी पार्थिव देह कटनी पुलिस लाइन पहुंची तो दिवंगत आत्मा को श्रद्धाजली अर्पित करने पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के साथ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी

15 अगस्त की देर शाम जब अंतिम दर्शन के लिए प्रधान आरक्षक मनोज यादव की पार्थिव देह पुलिस लाइन लाई गई तो उनके पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, रक्षित निरीक्षक श्रीमती संध्या राजपूत एवं माधव नगर थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर के अलावा एसएएफ के अधिकारी एवं साथी कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

सुशासन तिहार की तैयारी: ग्राम पंचायतों में आवेदन संग्रहण प्रारंभ, कलेक्टर के निर्देशानुसार 22 से 29 अप्रैल तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में लिए जा रहे आवेदन, 01 मई से होगा सुशासन तिहार का शुभारंभ…

सुशासन तिहार की तैयारी: ग्राम पंचायतों में आवेदन संग्रहण प्रारंभ, कलेक्टर के निर्देशानुसार 22 से 29 अप्रैल तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में लिए जा रहे आवेदन, 01 मई से होगा सुशासन तिहार का शुभारंभ…