हत्या के बाद शव को कार्टन में पैककर बोरे में डालकर सिल दिया पैकेट से रिस रहा था खून

मुजफ्फरपुर में चांदनी चौक पर एक बड़ा सा पैक किया हुआ कार्टन पड़ा था। कार्टन को एक बोरे से अच्छे से रैप कर सिल दिया गया था आते-जाते लोगों ने देखा कि पैकेट से खून रिस रहा है। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई पुलिस ने आकर जब पैकेट को खोला तो अंदर एक शव पैक था

हत्या के बाद शव को कार्टन में पैककर बोरे में डालकर सिल दिया गया था। फिर हत्यारे इसे सड़क पर फेंककर चले गए थे यह घटना ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक की है पैकेट से शव निकलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गए मौके पर डीएसपी 2 विनिता सिन्हा पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया

सड़क पर इस तरह से कार्टन में बंद शव मिलने से आसपास सनसनी फैल गई। देखते-देखते मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त को लेकर लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस हत्या के इस मामले की जांच में जुट गई है

डीएसपी 2 विनता सिन्हा ने बताया की पुलिस बोरा में पैक एक शव मिलने की सूचना मिली थी पुलिस टीम मौके पर पहुंची।इसके बाद देखा गया कि एक बोरे के अंदर कार्टन में शव को रख कर सील कर दिया गया था इसके बाद FSL और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है की शव किसका है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। साफ तौर पर यह हत्या (Dead Body in Carton) का मामला है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें