छत्तीसगढ मे शिक्षको की भर्ती जल्द CM साय का ऐलान विधानसभा मे टीचर्स की कमी और आदिवासी इलाके मे पट्टे मे गडबडी का मुद्दा गूजा

छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसूत्र के पहले दिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी और आदिवासी इलाकों में जमीन के पट्टे में गड़बड़ी का मुद्दा उठा। इन मामलों को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री ने जल्द ही प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती शुरू करने और राजस्व मंत्री ने पट्टा मामले में सबूत उपलब्ध कराने पर जांच किए जाने की बात कही।

रायपुर विधायक मोतीलाल साहू ने अपने सवाल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से पूछा- जानकारी मिली है कि शिक्षकों के 1954 पद रिक्त हैं मेरे क्षेत्र में। रायपुर ग्रामीण इलाके में हायर सेकेंडरी तक स्कूल है जिसमें अधिकांश स्कूलों में शिक्षकों की कमी है।

गरीब बच्चो के साथ अन्याय हो रहा- भाजपा

विधायक मोतीलाल साहू ने सवाल किया-माना कैप का हिदी मीडियम स्कूल है जहा पर छठवी से आठवी तक के लिए दो शिक्षक है  वही पर हि दी मीडियम हायर सेकेडरी स्कूल है जिसमे 9वी से लेकर 12वी तक के लिए तीन शिक्षक हैं। शिक्षको की कमी के कारण गरीब बच्चो के साथ अन्याय हो रहा है

मुख्यमत्री विष्णुदेव साय ने इसके जवाब में कहा- मैं सदस्य की चिंता से सहमत हू लेकिन पूरे प्रदेश मे देश का जो औसत है 26 स्टूडेट में 1 शिक्षक छत्तीसगढ मे 21 स्टूडेट मे 1 शिक्षक है फिर भी शिक्षको की यहा पर कमी है।

प्रदेश मे करीब 300 स्कूल ऐसे हैं जहा शिक्षक नही स्कूल है तो इसके लिए युक्तियुक्तकरण (जहा अधिक टीचर होगे वहा से कम टीचर वाले स्कूल मे भेजा जाएगा) की प्रक्रिया कर रहे है युक्तियुक्तकरण के बाद सुधार आएगा उसके बाद शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया आगे करेगे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें