साय और शर्मा ने नक्सली हमले मे शहीद भरत साहू को दिया गार्ड आफ आनर शहीद भरत साहू को भावपूर्ण श्रद्धाजलि देने उमडा जनसमूह भारत माता की जय शहीद भरत साहू अमर रहे के नारो के बीच नक्सलवाद मुर्दाबाद’ के नारे लगाकर शोकाकुल जनसमूह ने आक्रोश जताया

साय और शर्मा ने नक्सली हमले मे शहीद भरत साहू को दिया गार्ड ऑफ ऑनर

शहीद भरत साहू को भावपूर्ण श्रद्धाजलि देने उमडा जनसमूह भारत माता की जय शहीद भरत साहू अमर रहे के नारो के बीच नक्सलवाद मुर्दाबाद के नारे लगाकर शोकाकुल जनसमूह ने आक्रोश जताया

उप मुख्यमत्री शर्मा ने कहा केद्रीय गृह मत्री शाह एव मुख्यमत्री साय के सकल्प के आधार पर प्रदेश सरकार नक्सलियो के समूल उन्मूलन पर काम कर रही है और शीघ्र ही इसके सुपरिणाम सामने आएगे

प्रदेश के वन मत्री केदार कश्यप राजस्व मत्री टकराम वर्मा और रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू भी मौजूद रहे

छत्तीसगढ के मुख्यमत्री विष्णुदेव साय के साथ उप मुख्यमत्री गृह मत्री विजय शर्मा ने शुक्रवार को नक्सली आईईडी अटैक मे शहीद हुए राजधानी के जवान भरत साहू को माना मे गार्ड ऑफ ऑनर दिया अत्यत शोकाकुल वातावरण मे श्री शर्मा ने माना मे शहीद भरत साहू की पार्थिव काया को कधा देकर उनकी शहादत को नमन किया। श्री शर्मा इसके बाद शहीद भरत साहू के मोवा (रायपुर) स्थित निवास भी पहुचे और शोक-सतप्त परिजनो को ढाढस बधाया और पैदल चलकर शहीद की अतिम यात्रा में शिरकत कर श्मशानघाट पहुचे

विदित रहे शहीद भरत साहू के साथ ही नारायणपुर के जवान सत्तेर सिह करगा भी इस हमले मे शहीद हुए है राजधानी मे शुक्रवार को शहीद भरत साहू को भावपूर्ण श्रद्धाजलि देने जनसमूह उमड गया और अतिम यात्रा से अत्येष्टि तक भारत माता की जय शहीद भरत साहू अमर रहे के नारो के बीच नक्सलवाद मुर्दाबाद के नारे लगाकर शोकाकुल जनसमूह ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि श्री शर्मा ने जवानो की शहादत पर सवेदना व्यक्त करते हुए शुक्रवार को अपना (श्री शर्मा का) जन्मदिन नही मनाने की अपील भी की

उप मुख्यमत्री श्री शर्मा ने नक्सली उन्मूलन को लेकर एक सवाल के जवाब मे कहा कि आज स्वर्गीय भरत साहू की अतिम यात्रा में बलिदानी के बलिदान पर अमर होने के नारे लगे भारत माता के जयकारे लगे लेकिन विशेष रूप से नक्सलवाद मुर्दाबाद के नारे लगे जिससे यह एकदम स्पष्ट है कि नक्सली हिसा को लेकर प्रदेश का जनमानस गहन आक्रोश में है। समाज के मन मे पीडा है क्रोध है। नक्सलवाद के नाम पर यह खूनी खेल अब और नही चलेगा और विशेष रूप से शहरी हो या ग्रामीण जो भी नक्सलियो के समर्थन मे खडे होते है उनके प्रति आक्रोश सबके मन मे है श्री शर्मा ने दो टूक कहा कि जवानोष पर नक्सलियो द्वारा किए गए आईईडी अटैक नितात कायराना करतूत है और अब केद्रीय गृह मत्री अमित शाह और मुख्यमत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व व मार्गदर्शन मे छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार नक्सलियो के समूल उन्मूलन के संकल्प के प्रति और अधिक दृढ़तापूर्वक कदम उठाएगी। प्रदेश की भाजपा सरकार जवानो की शहादत अब व्यर्थ नही जाने देगी श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश मे नक्सलियो के खिलाफ चल रहे अभियान के बाद से नक्सली बौखलाहट मे  इस तरह की कायराना करतूतें करके आतंक फैलाने की कोशिश कर रहे है

उप मुख्यमत्री श्री शर्मा ने कहा कि बस्तर के विकास के मार्ग पर नक्सलियो ने आईईडी बिछा रखे है दुनिया मे आईडी डिक्टेशन की जो लेटेस्ट टेक्नालाजी है उसके साथ काम हो रहा है उसके बावजूद बहुत-से आईईडी डिफ्यूज होने के बाद भी जो बच जाते है उसके कारण यह घटनाए होती है  केद्रीय गृह एव अमित शाह एव मुख्यमत्री श्री साय का जो सकल्प है उसके आधार पर प्रदेश सरकार नक्सलियो के समूल उन्मूलन पर काम कर रही है और शीघ्र ही इसके सुपरिणाम सामने आएगे श्री शर्मा ने कहा कि नक्सली यह याद रखे कि केवल अपना आतक कायन रखने की घृणित मानसिकता का प्रदर्शन कर प्रदेश को अराजकता की दिशा में ले जाने की उनकी तमाम कोशिशों को केद्र की राजग और प्रदेश की भाजपा सरकार के सयुक्त प्रयासो से तार-तार कर दिया जाएगा बुधवार को ही केद्रीय गृह मत्री श्री शाह ने दिल्ली मे प्रदेश के मुख्यमत्री श्री साय को इस बात के लिए आश्वस्त किया है कि नक्सली तक के खात्मे के लिए प्रदेश सरकार की हर स्तर पर पूरी मदद करने केद्र सरकार तैयार है अब आने वाले दिनो मे नक्सली देखेगे कि भाजपा सरकार माद मे घुसकर नक्सलियो का सफाया करके ही दम साधेगी इस दौरान प्रदेश के राजस्व मत्री टकराम वर्मा और रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू भी मौजूद थे

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें