रसूख के मद मे चूर प्राचार्य गिरफ्तार बदसलूकी और गदी हरकतो से तग शिक्षिकाओ और छात्राओ की शिकायत पर कार्रवाई

धरसीवा से लगे दाऊ पोषण लाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसतराई की शिक्षिकाओ और छात्राओ ने प्राचार्य सजय शर्मा के खिलाफ विधायक अनुज शर्मा से शिकायत की है। उनका आरोप है कि प्राचार्य सजय शर्मा स्कूल मे शराब पीकर आते हैं और अपशब्द कहते रहते हैं। शिकायत मिलने पर विधायक अनुज शर्मा ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को प्राचार्य को हटाने का आदेश दिया।

आरोपी प्राचार्य सजय शर्मा

मिली जानकारी के अनुसार दाऊ पोषण लाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे सजय शर्मा प्राचार्य के रूप मे पिछले दो सालों से पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि सजय शर्मा नियमों को ताक में रखकर मनमानी करते रहे। वे शराब के नशे मे धुत होकर विद्यालय आते थे। शिक्षिकाओं और छात्राओं से बदसलूकी करते थे

राजनीतिक पहुच के चलते मनमानी

शिक्षिकाओ ने बताया कि सजय शर्मा अपनी राजनीतिक पहुच के मद में चूर हैं। वे शिक्षिकाओं से कहते थे कि जो करना है कर लो बीईओ डीईओ कलेक्टर जिससे शिकायत करना है कर लो। मेरा कोई कुछ नही बिगाड सकता। कई बार इसकी शिकायत आला अधिकारियों से की गई लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नही हुई।

जाच के बाद भेजा जेल

इसके बाद विद्यालय की शिक्षिकाए और छात्राए विरोध मे उतरी तो विधायक अनुज शर्मा ने मामले को गभीरता से लिया। उन्होंने कलेक्टर गौरव सिह और जिला शिक्षा अधिकारी को मामले में कार्रवाई का आदेश दिया। कलेक्टर ने तहसीलदार जयेन्द्र सिह को जाच के आदेश दिए। तहसीलदार ने स्कूल पहुचकर मामले की जाच की और दोषी पाए जाने पर आरोपी प्राचार्य सजय शर्मा को गिरफ्तार करवा कर जेल भेज दिया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें