हार की बीमारी आई पकड करेगे इलाज काग्रेस फैक्ट फाइडिग कमेटी की बैठक के बाद PCC चीफ का बयान

काग्रेस के केद्रीय नेतृत्व ने तीन सदस्यीय फैक्ट फाइडिग कमेटी गठित कर हार के कारणो का पता लगाने मध्यप्रदेश भेजी है। कमेटी राजधानी भोपाल स्थित पीसीसी दफ्तर में दो दिवसीय समीक्षा बैठक कर हार के कारणो की पडताल कर रही है। शनिवार को हुई समीक्षा बैठक मे हार के कई चौंकाने वाले कारण सामने आए है। मामले को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का बड़ा बयान सामने आया है। कहा कि बैठक के दौरान हार की बीमारी पकड मे आई है। हार की बीमारी का इलाज करेंगे। हार की समीक्षा आज भी दिन भर की जाएगी। हार की बीमारी का कारण पकड में आ चुका है।

बता दे कि काग्रेस हाईकमान की ओर से मध्य प्रदेश मे हार के कारणो की हकीकत जुटाने भेजी गई समिति मे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमत्री पृथ्वीराज चाव्हाण सप्तगिरी उल्का और जिग्नेश मेवाणी शामिल है। इन्होने प्रदेश काग्रेस मुख्यालय पर बैठक करके प्रत्याशियो से सवाद किया। इस दौरान कुछ प्रत्याशियों ने तो ये भी कहा कि प्रदेश के बडे नेताओ के स्वय चुनाव लडने से भी व्यवस्थाए लडखडाई। लाडली बहना योजना का प्रभाव भी खासा प्रदेश मे रहा। कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन ने धमकाया डराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें