कचरा कलेक्शन वाहन से गिरे जानवरों के कटे सिर, बकरीद में काटे गए थे

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कचरा कलेक्शन करने वाली नगर निगम की गाड़ी से कचरे की जगह सड़कों पर जानवरों के कटे हुए सिर गिरे हैं। सड़क पर इतने सारे कटे सिर देखकर लोगों के होश उड़ गए। जिसके बाद उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

दरअसल बकरीद के दिन बड़ी संख्या में पशुओं की कुर्बानी दी गई थी। इसके बाद आज कचरा कलेक्शन करने वाली गाड़ी ने वाहन में क्षमता से ज्यादा कचरा भर लिया। गाड़ी सड़क पर तेजी से दौड़ रही थी। इस बीच पटेल नगर के पास पाड़े (सांड) के सिर कचरा वाहन से गिरने लगे। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही निगम पर भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या नगर निगम के पास कचरा कलेक्शन करने वाली गाड़ियों की कमी है, जो एक ही वाहन में क्षमता से ज्यादा कचरा भरा जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……