Morena News: कार में मिला 5 महीना पुराना देवर-भाभी का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका, मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश के मुरैना (Morena) जिले में कुंवारी नदी (Kunwari River) में एक कार के अंदर से दो कंकाल मिलने का मामला सामने आया है। शव महिला और पुरुष का बताया जा रहा है जो करीबन 5 माह पुराना है। मृतक आपस में देवर और भाभी बाताए जा रहे हैं। आशंका है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था जिसके चलते उनकी हत्या कर दी गई है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामला सिहोनिया थाना इलाके के गोपी गांव के पास कुंवारी नदी का है।

दरअसल आज कुंवारी नदी के रपटा का गेट खोला गया जिसके बाद एक कार पानी में तैरती हुई मिली। उस कार से एक महिला और पुरुष का शव देखा गया जिसके बाद ग्रामीणों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। मामले की खबर मिलते ही डीएसपी विजय भदौरिया समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। शव चार-पांच माह पुराना बताया जा रहा है जिसकी वजह से वह कंकाल में तब्दील हो गया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें