सेकंड, 15 वार…! लड़की को सरेराह आखिरी सांस तक मारता रहा…VIDEO देख रूह कांप उठेगी

मुंबई के वसई में एक सिरफिरे आशिक ने 20 वर्षीय युवती की लोहे के पाने से मार-मारकर हत्या कर दी। हत्यारा तब तक तक युवती पर वार करता रहा, जब तक की उसकी जान नहीं चली गई। आरोपी युवक को वालिव पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। 27 सेकंड में हमलावर युवती पर सरेआम 15 वार करता रहता है और तब तक मारता है जब तक की युवती दम ना तोड़ दें।

सीसीटीवी में कैद घटना

सीसीटीवी फुटेज का जो वीडियो सामने आया है, उसमें राह से लोग गुजरते दिख रहे हैं। तभी कमर पर बैग लटकाया एक शख्स राह चल रही युवती के सिर पर पाने से जोर से हमला करता है। युवती पहले हमले में ही सड़क पर गिर जाती है और उठने की कोशिश करती है। युवती जैसे ही खड़ा होने लगती है, तभी फिर से हमलावर युवती पर पूरी जान लगाकर हमला करता है। सिरफिरा शख्स युवती पर बेरहमी के साथ ताकत लगाकर बार-बार हमला करता रहता है। बड़ी मुश्किल से कुछ एक लोग युवती को छुड़ाने की कोशिश करते हैं, लेकिन हमलावर पीछे नहीं हटता

युवती सड़क पर पड़ी तड़प रही थी और लोग खड़े हुए तमाशा देख रहे थे। जिन लोगों ने युवती को बचाने की कोशिश की वो भी नाकाम कोशिश कर पीछे हट गए। लड़की को मारने के बाद हत्यारा वहीं भीड़ के सामने खड़ा रहा। हत्या के इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई अंदर तक सिहर जाएगा। युवती को जिस बेरहमी के साथ भीड़ के सामने ही मौत के घाट उतार दिया, उसकी कल्पना करना भी मुश्किल है।

घटना की जांच कर रही पुलिस

फिलहाल आरोपी को वालिव पुलिस ने हिरासत (EX Girlfriend Murdered) में ले लिया है और पुलिस घटना स्थल का पंचनामा कर रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लड़का-लड़की दोनों पड़ोसी हैं। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिससे गुस्साए प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी।

और पढ़ें