उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा हाे गया. लोनी बॉर्डर पर 3 युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. तीनों युवक गुड्डू और देवेश निवासी संगम विहार और आसिफ निवासी राधा विहार दिल्ली निवासी निकले. इस मामले को हत्या से भी जोड़कर देखा जा रहा है. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है.
जानकारी के अनुसार लोनी बार्डर थाना क्षेत्र के नहर रेलवे अंडरपास के पास दिल्ली से सहारनपुर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गई है. सुबह करीब छह बजे हादसा हुआ. मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस और थाना लोनी बार्डर पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है.
मृतकों की पहचान आसिफ पुत्र अनीश, उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम निवाड़ा थाना कोतवाली बागपत, गुड्डू पुत्र हरपाल सिंह, उम्र करीब 20 वर्ष निवासी गली नंबर 13 चौकी संगम विहार थाना लोनी बॉर्डर, देवेश पुत्र वीरपाल, उम्र करीब 25 वर्ष निवासी दादरी ग्रेटर नोएडा के रूप में हुई है.










