कालेज में सहायक प्राध्यापक की डंडों से की पिटाई , आंखों में डाली मिर्ची, वीडियो वायरल हो रहा है। नगर के जयवंती हाक्सर शासकीय कालेज में शुक्रवार को कुछ बदमाशों ने एक सहायक प्राध्यापक पर आधा दर्जन से अधिक बदमाशो ने हाकी, लाठी और राड से हमला कर दिया।

गंभीर चोट आने पर उन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद देर रात भोपाल रेफर कर दिया गया। इस जानलेवा हमले में सहायक प्राध्यापक के दोनों हाथ, कमर, पैर, सर और आंख के पास साइनस में फ्रैक्चर आया है। मारपीट का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है।

बेरहमी से पीटा

प्राप्त जानकारी के अनुसार जेएच कालेज में पदस्थ संस्कृत विषय के सहायक प्राध्यापक नीरज धाकड़ शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे अपने विभाग में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान पूर्व छात्र अनिकेत उर्फ अन्नू ठाकुर नाम का युवक अपने कुछ साथियों के साथ आया और उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। इसके बाद उन्होंने सहायक प्राध्यापक को डंडे, राड से पीटना शुरू कर दिया। गंभीर चोट पहुंचाने के बाद वे सभी भाग निकले। घायल होने से वे अचेत हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें