भोपाल की ‘लाइफ लाइन’ पर लगा ब्रेक: 150 बसों के पहिए थमे, ड्राइवर-कंडक्टर के PF जमा न होने का विरोध

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ‘लाइफ लाइन’ पर आज अचानक ब्रेक लग गया है। लगभग 150 बसों के पहिए थम गए हैं। शहर के रूट नंबर 115 ,113, 116, 208 की बसें नहीं चली जिससे यात्री परेशान हुए। यात्री घंटों बसों का इंतजार करते रहे। बस नहीं चलने से अन्य साधनों से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। वहीं रोज आवागमन करने वाले लोगों को अतिरिक्त पैसे खर्च कर मजबूरी में आना जाना पड़ा।

बता दें कि बस ड्राइवर और कंडक्टर (Bus drivers and conductors) पीएफ (PF) राशि जमा नहीं होने का विरोध कर रहे हैं। बताया जाता है कि पिछले एक साल से पीएफ की राशि उनके खातों में जमा नहीं की गई है। बस ऑपरेटर को नोटिस जारी किया गया। गांधीनगर, अयोध्या बायपास, ईदगाह हिल्स से लेकर भोपाल एम्स, पुतलीघर, कोकता, लालघाटी, कोच फैक्ट्री से बैरागढ़ चीचली आकृति, इको सिटी चिरायु हॉस्पिटल तक चलने वाली लो फ्लोर बसों के हजारों यात्री परेशान हुए। समाचार के लिखे जाने तक ड्राइवर और कंडक्टर का विरोध प्रदर्शन जारी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें