रेलवे अफसर और RPF का ASI रिश्वत लेते गिरफ्तार, अब CBI पहुंची घर

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रेलवे के एक अफसर और आरपीएफ के एएसआई को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. अब सीबीआई की टीम इनके घर दबिश देने पहुंची हैं जहां जांच जारी हैं. पूरा मामला उत्तर रेलवे के आलमबाग स्टोर डिपो का है. यहां पदस्थ मुख्य डिपो अधीक्षक (CDMS) और उत्तर रेलवे में तैनात RPF के एक ASI ने रिश्वत की मांग की थी

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मुख्य डिपो अधीक्षक (CDMS) का नाम अविरल कुमार और आरपीएफ ASI मनोज कुमार राय बताया जा रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त दोनो आरोपियों के खिलाफ 13 जून 2024 को केस दर्ज किया गया. जिसमें बताया गया कि रेलवे डिपो से खरीदे गए स्क्रैप को काटने, उठाने की अनुमति के लिए एक बार 12 हजार 800 रुपए और दूसरी बार 8 हजार 200 रुपए जुर्माना मांगा गया.

वहीं इस मामले में भी CBI ने जाल बिछाया और दोनों आरोपी एएसआई, आरपीएफ और सीडीएमएस को शिकायतकर्ता से क्रमशः 9 हजार और 8 हजार 200 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपियों के लखनऊ स्थित आवास पर तलाशी ली गई है और मामले की जांच जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें