धमतरी से शॉकिंग खबर…! मां-बेटी ने एक साथ की आत्महत्या…Instagram पर आखिरी पोस्ट झकझोरने वाला…देखिए

धमतरी से एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां एक मां और बेटी ने एक साथ आत्महत्या कर ली। दोनों की लाश घर के कमरे में मिली। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। महिला ने फांसी लगाने से पहले इंस्टाग्राम पर दो पोस्ट शेयर किया था। फिलहाल, महिला ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

जनकारी, के मुताबिक, घटना धमतरी के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। शिव चौक के पास 38 वर्षीय मां खुशबू शर्मा अपनी 13 साल की बेटी अंतरा के साथ रहती थी। पति से तलाक के बाद महिला अपने मायके में रहती थी। पिछले साल ही खुखबू शर्मा के भाई आकाश मिश्रा उर्फ सन्नी मिश्रा 29 वर्ष ने भी आत्महत्या कर ली थी। खुशबू के परिवार में सिर्फ आकाश ही कमाने वाला था, जिससे पूरा परिवार चलता था। अपने जवान बेटे की मौत के बाद से ही मां-बेटी काफी डिप्रेशन में चल रही थी।

इंस्टाग्राम पर दो मिले पोस्ट

इसी बीच महिला ने बुधवार की देर रात अपनी बेटी के साथ आत्महत्या कर ली। गुरूवार की सुबह दोनों का शव फंदे पर लटका मिला। महिला के पास से पुलिस को सुसाइड नहीं मिला है। महिला ने खुदकुशी से पहले इंस्टाग्राम पर दो पोस्ट की थी। पहले पोस्ट में महिला ने लिखा, ‘यहां कुछ भी ठीक नहीं है, अंत में सिर्फ अंतिम संस्कार ही होता है।’ दूसरे पोस्ट में लिखा, ‘तू आएगा नही तो तुझे बुलाउं कैसे, तू समझना ही नहीं चाहता तो तुझे समझाउं कैसे’

फिलहाल मां-बेटी की मौत के बाद से ही इलाके में मातम पसरा हुआ है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही परिजनों से भी पूछताछ भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें